फ्लिपकार्ट के कार्यालय से लाखों की लूट कर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 03 Oct, 2024 04:17 PM

criminals escaped after looting lakhs from flipkart office

बिहार के सारण में बेखौफ बदमाश फ्लिपकार्ट के ऑफिस से लाखों रुपए लूट फरार हो गए हैं। बदमाशों ने हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।

सारण: बिहार के सारण में बेखौफ बदमाश फ्लिपकार्ट के ऑफिस से लाखों रुपए लूट फरार हो गए हैं। बदमाशों ने हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गड़खा थाना क्षेत्र के गड़खा-मानपुर रोड पर मिठेपुर गांव के पास स्थित एक फ्लिपकार्ट के ऑफिस की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद बदमाश दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर फ्लिपकार्ट के ऑफिस में घुसे। इस दौरान कर्मियों से हथियारों के बल पर चार लाख लूट फरार हो गए।

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। साथ ही फ्लिपकार्ट के ऑफिस में  मौजूद कर्मियों से पूछताछ की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्दी से जल्दी गिरफ्तारी हो सके।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!