बालू घाट पर लूट के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, एक कर्मचारी की मौत, 1 अन्य की हालत गंभीर

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jan, 2022 02:08 PM

criminals fired during the robbery at the sand ghat

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि करीब 10 से अधिक अपराधियों ने सोन नदी बालू घाट के समीप निजी कंपनी के कैंप पर हमला कर दिया और बालू घाट पर रॉयल्टी के रूप में एकत्रित नकद राशि की लूट के दौरान विरोध करने पर कंपनी के दो कर्मियों को गोली मार दी। इससे...

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नानू बीघा गांव के निकट सोन नदी बालू घाट पर सशस्त्र अपराधियों की गोलीबारी की। इस घटना में निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि करीब 10 से अधिक अपराधियों ने सोन नदी बालू घाट के समीप निजी कंपनी के कैंप पर हमला कर दिया और बालू घाट पर रॉयल्टी के रूप में एकत्रित नकद राशि की लूट के दौरान विरोध करने पर कंपनी के दो कर्मियों को गोली मार दी। इससे कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कंपनी के दूसरे कर्मचारी रोहतास जिले के सियांवक निवासी आनंद कुमार उर्फ मुन्ना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मी को उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के संबंध में बालू घाट को लेकर विवाद, रास्ता विवाद जैसी बातें सामने आई हैं, जिसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने दाउदनगर थाना में एक मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!