नालंदाः तीन दिनों से लापता किशोर का शव बरामद, गला रेतने के बाद बदमाशों ने निकाली दोनों आंखे

Edited By Ramanjot, Updated: 07 May, 2021 05:32 PM

dead body of teenager found in nalanda for three days

काजीचक गोवा गांव में ब्रहमस्थान के समीप से किशोर का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान काजीचक गोवा गांव निवासी बसंत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र देवेंद्र पासवान के रूप में की गई है। बदमाशों ने किशोर किशोर की गला रेतने के बाद दोनों आंखें निकाल ली।

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को तीन दिनों से लापता एक किशोर का शव बरामद किया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, काजीचक गोवा गांव में ब्रहमस्थान के समीप से किशोर का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान काजीचक गोवा गांव निवासी बसंत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र देवेंद्र पासवान के रूप में की गई है। बदमाशों ने किशोर किशोर की गला रेतने के बाद दोनों आंखें निकाल ली। इतना ही नहीं, किशोर के हाथ भी तोड़ डाले। किशोर की निर्मम हत्या करने के बाद उसकी लाश को जमीन में दफन कर दिया।

दरअसल, किशोर वह तीन दिनों से लापता था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!