चेकिंग के दौरान भाग रहा शराब तस्कर गिरफ्तार, 63 लीटर विदेशी शराब बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2026 04:10 PM

saran trader arrested with illegal foreign liquor

​​​​​​​गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध बिहार मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bihar Crime: बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 63.18 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करने के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने पर वह भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर जब उसे पकड़ा और मोटरसाइकिल की जांच की तो 63.18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने फुलचक गांव निवासी शराब कारोबारी बजरंगी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध बिहार मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!