बाजार से लौट रहे राजद नेता के पुत्र पर कुछ लोगों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Apr, 2022 11:49 AM

deadly attack on rjd leader s son

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिरिस्तापुर गांव निवासी श्रीराम शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शर्मा बाजार से कुछ सामान की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है।...

छपराः बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर गांव में रविवार को लहलादपुर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष के पुत्र पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में राजद नेता का पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिरिस्तापुर गांव निवासी श्रीराम शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शर्मा बाजार से कुछ सामान की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

घायल किशोर की मां लहलादपुर प्रखंड की राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड अध्यक्ष हैं। मामले में घायल किशोर के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!