बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बोकारो के पूर्व MLA अकलू राम महतो का निधन

Edited By Nitika, Updated: 27 Nov, 2020 03:09 PM

death of former bokaro mla aklu ram mahato

संयुक्त बिहार के समय राज्य सरकार के मंत्री रहे और बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

 

बोकारो/पटनाः संयुक्त बिहार के समय राज्य सरकार के मंत्री रहे और बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

झारखंड के बोकारो निवासी महतो के निधन की जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी। अलग झारखंड राज्य के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

वहीं ठाकुर ने कहा कि समाजवादी नेता महतो ने समाज के हर वर्ग के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह बोकारो से राजद के विधायक रहे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!