Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2026 11:58 AM

शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
Bihar Crime: बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का सिर कटा शव बरामद किया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोसी के पूर्वी तटबंध के स्पर संख्या-49 पर रतनपुरा गांव के समीप ग्रामीणों ने एक महिला का सिर कटा शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
सूत्रों ने बताया कि शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।