स्व. कैलाशपति मिश्र के जयंती समारोह में बक्सर पहुंचे दिलीप जायसवाल, तेजस्वी यादव व जन सुराज पार्टी पर साधा निशाना

Edited By Harman, Updated: 04 Oct, 2024 01:58 PM

dilip jaiswal reached buxar

भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व कैलाशपति मिश्रा के 101 वीं जयंती समारोह में आज शुक्रवार को बिहार के बाीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल बक्सर पहुंचे। वहीं, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव व जन सुराज पार्टी पर जमकर...

बक्सर: भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व कैलाशपति मिश्रा के 101 वीं जयंती समारोह में आज शुक्रवार को बिहार के बाीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल बक्सर पहुंचे। जयंती समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, प्रेम कुमार, पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप भी शामिल हुए। वहीं, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव व जन सुराज पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए बोले कि बिहार में बाढ़ आया हुआ है और विपक्ष के नेता विदेश घूम रहे हैं। बाढ़ खत्म होने के बाद बिहार आकर फिर राजनीति शुरू करेंगे।

वहीं जन सुराज पार्टी की स्थापना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गांधी जयंती के दिन जन सूराज पार्टी शराब पिलाने की बात कह रही थी। गांधी जी की आत्मा को कितना कष्ट पहुंचा होगा। यह आप सभी बखूबी जानते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!