नदी किनारे 2 सूटकेस में मिले शरीर के कटे-सड़े अंग, भयावह मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2026 05:54 PM

dismembered body parts found in two suitcases on riverbank

SP ने आगे बताया कि पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी के किनारे दो सूटकेस के अंदर कटे-सड़े शरीर के अंग मिले हैं। ये सूटकेस जिले के मोहनिया और रामगढ़ थाना क्षेत्रों के बीच बने एक पुल के नीचे मिले। इस भयावह दृश्य को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

कैमूर के SP हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि "हमें गांव वालों से सूचना मिली कि यहां दुर्गावती नदी पर बने एक पुल के नीचे कटे-सड़े शरीर के अंग मिले हैं।" उन्होंने बताया कि पुलिस एक फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और अवशेषों को बरामद किया, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कॉलेज के गेट पर छात्र की बेरहमी से हत्या, परीक्षा देकर निकल रहा था बाहर; इलाके में तनाव

शुक्ला ने कहा, "फिलहाल, कैमूर जिले में किसी भी व्यक्ति के लापता होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। हमने सीमावर्ती जिलों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया है।" SP ने आगे बताया कि पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!