डबल मर्डर से सनसनी! सोते हुए दंपति की बेरहमी से हत्या, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Mar, 2026 12:07 PM

double murder in bihar sleeping couple brutally murdered

ग्रामीणों के अनुसार, हत्या के पीछे 16 कट्ठा जमीन का पुराना विवाद हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar Double Murder: बिहार के बांका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की देर रात एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना बांका थाना क्षेत्र के प्रभावती नगर (बसंतपुर गांव) की है। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय कैलाश यादव और उनकी 65 वर्षीय पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है। 

गोहाल में सोते समय हुआ हमला 

जानकारी के अनुसार, कैलाश यादव अपने घर के पास बने गोहाल (पशु घर) में पत्नी के साथ सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने वहां पहुंचकर धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने दंपति के शव देखे, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

भू-विवाद की आशंका

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे जमीन का विवाद हो सकता है। बताया जा रहा है कि मृतक समरी देवी के नाम पर कटोरिया के बहादिया गांव में सड़क किनारे करीब 16 कट्ठा कीमती जमीन थी। इस जमीन को लेकर कुछ लोगों से पूर्व में विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक कैलाश यादव गांव में ही मुर्गी पालन कर परिवार चलाते थे। उनके पीछे एक बेटा (राजमिस्त्री) और चार विवाहित पुत्रियां हैं। 

यह भी पढ़ें- इस दिन इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार! जेडीयू के इन 2 दिग्गजों को मिल सकती है डिप्टी CM की कमान

डॉग स्क्वायड और FSL की टीम तैनात 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अमर विश्वास और बांका थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों को बुलाया है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अपराधियों के भागने के मार्ग का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!