खाड़ी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा कदम, प्रवासी कामगारों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे मिलेगी मदद

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Mar, 2026 05:44 PM

bihar government has issued a helpline number for biharis stranded in gulf count

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने प्रवासी कामगारों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है। यह हेल्पलाइन दिल्ली स्थित बिहार भवन से 24/7 संचालित होगी।

Iran and the US-Israel War: मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में बढ़ते युद्ध के तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच, बिहार सरकार ने वहां कार्यरत अपने प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है। दिल्ली स्थित बिहार भवन से संचालित होने वाली यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी। 

संकट में फंसे लोगों को मिलेगी त्वरित सहायता 

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार विदेशों में काम कर रहे अपने हर एक नागरिक की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्रवासी कामगार किसी भी आपातकालीन स्थिति या सूचना के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की विशेष टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर भारतीय दूतावास या संबंधित विदेशी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल राहत कार्य करेगी। जिन परिवारों के सदस्य खाड़ी देशों में हैं, वे भी इस नंबर पर कॉल कर अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

सरकार का संदेश: 'आप अकेले नहीं हैं' 

सचिव दीपक आनंद ने स्पष्ट किया कि वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी बिहारी प्रवासी को संकट के समय अकेलापन महसूस न हो। सरकार का मुख्य उद्देश्य वहां रह रहे श्रमिकों की सुरक्षा, उनके सम्मान और आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करना है। 

आमजन से अपील 

विभाग ने उन परिवारों से अपील की है जिनके परिजन खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। यदि वे किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर जरूरतमंद प्रवासी तक सहायता पहुंचाने के लिए राज्य प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!