हैवानियत की हदें पारः दहेज के लोभी ससुरालियों ने गर्भवती बहू की हत्या कर शव को जलाया

Edited By Nitika, Updated: 23 Jun, 2022 02:14 PM

dowry greedy in laws killed pregnant daughter in law

बिहार के नालंदा जिले में ससुराल वालों ने दहेज के लोभ में आकर गर्भवती बहू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। वहीं घटना कि सूचना मिलते ही मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक शव जल चुका था।

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में ससुराल वालों ने दहेज के लोभ में आकर गर्भवती बहू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। वहीं घटना कि सूचना मिलते ही मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक शव जल चुका था। मृतका नेहा कुमारी के मायके वालों ने घटना के संबंध में संतोष चौधरी समेत पांच को आरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।
PunjabKesari
इस घटना पर मृतका के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी सिलाव थाना क्षेत्र के करियना गांव में संतोष चौधरी के साथ की थी। 2 साल बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच बीते 14 जून को उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जो 4 माह की गर्भवती थी।
PunjabKesari
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर कहा था कि उनकी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई है। वे लोग जब तक गांव पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। आसपास के लोगों से पता चला कि शव को जलाने ले गए है। जैसे ही वे लोग वहां पहुंचे , बेटी के ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। इसका वीडियो उन्होंने बना लिया था। वहीं, एसपी अशोक मिश्रा ने पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज करने का निर्देश दिए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!