शिक्षा विभाग के स्टेनो को फोन पर मिली धमकी, दहशत में कर्मचारी

Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2026 06:13 PM

education department steno receives threat over phone

महतो ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि धमकी से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस घटना के बाद वे और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को विवश हैं

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत स्टेनो उपेंद्र महतो को फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में महतो ने जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को आवेदन देकर अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

उपेंद्र महतो ने आवेदन में बताया है कि गुरूवार को सुबह करीब 9 बजे के पूर्व उसके निजी मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम मो. सनाउल्लाह बताते हुए खुद को नरकटियागंज स्थित रेलवे प्रवेशिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्राध्यापक बताया। उक्त व्यक्ति ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उनपर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी। जब उन्होंने धमकी का कारण जानना चाहा तो उक्त व्यक्ति ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और फोन बंद कर लिया। 

परिवार भय के माहौल में जीने को विवश 
महतो ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि धमकी से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस घटना के बाद वे और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को विवश हैं तथा किसी अप्रिय घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!