सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई.. इंग्लैंड की युवती को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, बांका पहुंच कर रचाई शादी

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Nov, 2022 11:39 AM

english girl fell in love with bihar boy

जानकारी के मुताबिक, बाका के चान्दन प्रखंड के बिरनियां पंचायत के लुरीटांड गांव निवासी सुरेश राय का बेटा अमित कुमार इंग्लैंड में इंजीनियर की नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात इंग्लैंड की हेलेन नाम की लड़की से हुई और दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो...

बांकाः प्यार ऐसी चीज है कि इंसान उसे पाने के लिए सात समुंदर पार भी चला जाए। कुछ ऐसा ही बिहार के बांका जिले में देखने को मिला है, जहां पर इंग्लैंड की रहने वाली एक युवती को बिहार के बांका जिले के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया और वह अपने प्यार के साथ शादी करने के लिए इंग्लैंड से बांका पहुंच गई। वहीं दोनों परिवारों की सहमति से गुरुवार को देवघर के एक मैरिज हॉल में उनकी शादी करा दी गई।

PunjabKesari

इंग्लैंड में इंजीनियर की नौकरी करता था युवक
जानकारी के मुताबिक, बाका के चान्दन प्रखंड के बिरनियां पंचायत के लुरीटांड गांव निवासी सुरेश राय का बेटा अमित कुमार इंग्लैंड में इंजीनियर की नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात इंग्लैंड की हेलेन नाम की लड़की से हुई और दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद देवघर के एक मैरिज हॉल में हुई इस धूमधाम के साथ उनकी शादी संपन्न हो गई। इंग्लैंड की हेलेन ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ अमित के साथ विवाह किया हैं। इस शादी की चर्चा जिले और प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।

PunjabKesari

हेलेन को भारतीय संस्कृति है पसंद
वहीं हेलेन को भारतीय संस्कृति काफी पसंद है। यही वजह है कि उसने इंग्लैंड की बजाय भारत आकर शादी करने का फैसला लिया और हिंदू रीति से ही शादी की। वहीं विदेशी दुल्‍हन को देखने के लिए गांव में महिलाएं एवं बच्चियों की भीड़ लग रही हैं। बता दें कि हेलेन के माता-पिता ने बताया कि वे इस शादी से बेहद खुश हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!