शिक्षा विभाग के कर्मी के घर चल रहा था सैक्स रैकेट, 2 लड़कियां गिरफ्तार, कई बड़े अधिकारियों का था आना-जाना

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Nov, 2022 01:40 PM

extortion was running at the house of education department worker

जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले में महादेवा ओपी थाना इलाके के सलेमपुर नदी के किनारे के पास का है। बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को यहां पर कुछ लड़के महिलाओं से मिलने आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर...

सिवानः बिहार के सिवान जिले में पुलिस ने शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी के घर चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर लंबे समय से सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था और कई बड़े अधिकारी भी यहां पर आते हैं।

दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया
जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले में महादेवा ओपी थाना इलाके के सलेमपुर नदी के किनारे के पास का है। बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को यहां पर कुछ लड़के महिलाओं से मिलने आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापेमारी कर 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला नशे में धुत थी, जो गोरखपुर की रहने वाली है। एएसआई सुधीर के पूछने पर गोरखपुर की रहने वाली लड़की ने सारा खुलासा कर दिया।

यहां पर कई बड़े-बड़े अधिकारी आते हैंः महिलाएं
वहीं इस दौरान स्थानीय लोग भी काफी आक्रोशित रहें। गिरफ्तार एक महिला ही इस धंधे की मुखिया है। उसने बताया कि वह एक आशा कार्यकर्ता है और शिक्षा विभाग के कर्मी राजेन्द्र राम के मकान में किराए पर रहती है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को महिला थाने भेज दिया हैं। साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक बैग भी बरामद किया है। बता दें कि राजेन्द्र राम शिक्षा विभाग के कर्मचारी है और उनके घर में सालों से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा हैं। महिलाओं ने कहा कि यहां पर कई बड़े-बड़े अधिकारी भी आते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!