खगड़िया में हथियार के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्टल, 7 कट्टा व 100 कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jul, 2021 04:49 PM

five smugglers arrested with weapons in khagaria

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर हथियार की खेप लेकर मानसी थाना क्षेत्र के बदला रेलवे स्टेशन पर आने वाले हैं। इसी आधार पर बदला रेलवे स्टेशन के निकट घेराबंदी की गई। इस दौरान तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम...

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को पांच तस्करों को गिरफ्तार कर भारी संख्या में हथियार बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर हथियार की खेप लेकर मानसी थाना क्षेत्र के बदला रेलवे स्टेशन पर आने वाले हैं। इसी आधार पर बदला रेलवे स्टेशन के निकट घेराबंदी की गई। इस दौरान तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उन लोगों के पास से चार पिस्तौल, सात देशी कट्टा, 100 कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधेपुरा जिला निवासी चंदू मंडल तथा खगड़िया जिला निवासी राजेश यादव और कारे लाल यादव के रूप में की गई है।

अमितेश कुमार ने बताया कि मानसी स्टेशन के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर गश्त के दौरान पुलिस ने दो लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त दोनों लोगों के पास से छह पिस्तौल और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पटना जिले के खाजेकला थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आरिफ राजा और मोहम्मद शान के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!