पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी अपराधी प्रखंड प्रमुख पति गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2026 01:25 PM

husband of block pramukh a criminal with a 20 000 bounty arrested

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को बताया कि नाज अहमद खान पर 21 मार्च 2026 को 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह केसरिया थाना कांड संख्या-126/26 (जालसाजी) का वांछित अभियुक्त था

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस और विशेष कार्य बल (STF ) को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी अपराधी नाज अहमद खान उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को बताया कि नाज अहमद खान पर 21 मार्च 2026 को 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह केसरिया थाना कांड संख्या-126/26 (जालसाजी) का वांछित अभियुक्त था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वह पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। अंतत: एसटीएफ ने तकनीकी निगरानी, सूचना और सटीक रणनीति के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विभिन्न थानों में 23 संगीन आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, नाज अहमद खान के विरुद्ध पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थानों में 23 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला, अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, जालसाजी, हत्या के प्रयास, गिरफ्तारी का विरोध, मारपीट तथा अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके खिलाफ केसरिया, बिजधरी, छतौनी और नगर थाना में कई मामले लंबित हैं। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध केसरिया थाना कांड संख्या-200/25, 217/19, 378/22, छतौनी थाना कांड संख्या- 405/23 तथा बिजधरी थाना कांड संख्या-41/24 में रंगदारी के मामले दर्ज हैं। वहीं केसरिया थाना कांड संख्या-282/14, 160/15, 561/22 और 564/23 आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं। इसके अलावा केसरिया थाना कांड संख्या-365/21 और 127/26 में पुलिस पर हमला, 112/05 में हत्या के प्रयास तथा 124/26 और 126/26 में जालसाजी के मामले भी दर्ज हैं। 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों का संरक्षण प्राप्त था तथा उसका आपराधिक नेटवर्क किन क्षेत्रों तक फैला हुआ था। पूछताछ में उसके सहयोगियों, आर्थिक स्रोतों और हाल की आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा और कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!