पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर गिरिराज का बड़ा बयान- वो कहीं से भी चुनाव लड़ें, जीत ही जाएंगे

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2020 01:00 PM

giriraj s big statement about former dgp gupteshwar pandey

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के जदयू में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुप्तेश्वर पांडेय बिहार में कहीं से भी चुनाव लड़े, जीत ही जाएंगे।

पटनाः बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के जदयू में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुप्तेश्वर पांडेय बिहार में कहीं से भी चुनाव लड़े, जीत ही जाएंगे।

अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि गुप्तेश्वर पांडेय इतने चर्चित रहे हैं कि बेगूसराय क्या, बिहार में कहीं से भी चुनाव लड़ेंगे तो जीत जाएंगे। जब उनके पूछा गया कि पूर्व डीजीपी को भाजपा में जगह मिलेगी तो उन्होंने कहा भाजपा-जदयू दोनों एनडीए का हिस्सा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

चिराग एक प्यारा और हंसमुख चेहराः गिरिराज
इस दौरान गिरिराज ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिराग एक प्यारा और हंसमुख चेहरा है। वह जो कुछ भी बोलते हैं, एनडीए के लिए बोलते हैं क्योंकि वह इसका हिस्सा हैं। चिराग के रुख पर सवाल पूछे जाने पर गिरिराज ने कहा कि पता नहीं आप लोगों को कहां से चिराग के नाराज होने की बात नजर आती है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!