केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज भागलपुर से शुरू करेंगे 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा', हिंदुओं को करेंगे एकजुट

Edited By Harman, Updated: 18 Oct, 2024 08:35 AM

giriraj singh will start  hindu swabhiman yatra  from today

बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज यानी शुक्रवार (18 अक्टूबर) को 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' निकालने जा रहे हैं। जिसका मकसद हिंदुओं को एकजुट करने का है। 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' की  शुरुआत भागलपुर से होगी। भागलपुर से शुरू होकर यात्रा पहले...

पटना: बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज यानी शुक्रवार (18 अक्टूबर) को 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' निकालने जा रहे हैं। जिसका मकसद हिंदुओं को एकजुट करने का है।

बिहार के 5 जिलों में निकलेगी यात्रा
'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' की  शुरुआत भागलपुर से होगी। यात्रा शुरू करने से पहले गिरिराज सिंह सुबह 9 बजे भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचकर पूजा और हवन करेंगे। हवन के बाद उनकी पद यात्रा शुरू होगी। भागलपुर जिला स्कूल में यात्रा के तहत पहली जनसभा का आयोजन होगा। भागलपुर में नगर शोभा यात्रा के बाद आज ही शाम केंद्रीय मंत्री कटिहार के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा में 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। भागलपुर से शुरू होकर यात्रा पहले कटिहार, फिर पूर्णिया, अररिया और फिर किशनगंज में जाकर खत्म होगी।

गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा को बताया गैर राजनीतिक
वहीं, गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि गिरिराज सिंह ने कहा कि हम लोग 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट के सौदागरों के विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है। साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह हिंदुत्व को जगाने का यात्रा है। उन्होंने कहा है कि इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

बता दें कि बांग्लादेश में हिन्दू बहन-बेटियों पर हुए अत्याचार के विरोध और कट्टरपंथियों के जरिए भविष्य में भारत में भी ऐसी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!