LJP नेता प्रिंस पासपान पर लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप, दिल्ली में दर्ज करवाई शिकायत

Edited By Nitika, Updated: 16 Jun, 2021 10:54 AM

girl accuses ljp leader of misdeed

बिहार के समस्तीपुर से लोजपा के सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने यौन शौषण का आरोप लगाया है। स्वाति पटेल नाम की लड़की ने दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि प्रिंस राज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शौषण किया।

 

नई दिल्ली/समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर से लोजपा के सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने यौन शौषण का आरोप लगाया है। स्वाति पटेल नाम की लड़की ने दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि प्रिंस राज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शौषण किया।

जानकारी के अनुसार, स्वाति पटेल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में प्रिंस पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में लड़की ने पुलिस थाने में 3 पेज की लिखित शिकायत दी है। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रिंस राज के खिलाफ शिकायत मिली है, लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

बता दें कि मंगलवार को चिराग पासवान ने सोशल मीडिया में चाचा पशुपति पारस को लिखी चिट्ठी में इस मामले को उजागर किया था। उस चिट्ठी में चिराग ने प्रिंस राज पर लगे रेप के आरोपों का भी जिक्र किया था। चिराग ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि बड़ा भाई होने के नाते उन्होंने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी ताकि झूठ और सच का पता चल सके और दोषी को दंड मिले। चिराग की चिट्ठी के बाद अब स्वाती ने खुद मीडिया के सामने आकर सारी बातें बताई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!