दोस्तों संग शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थी गर्लफ्रेंड, युवक ने कर दी हत्या; शव को बोरे में बांध...

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2026 06:03 PM

girlfriend refused to have s x with friends boyfriend murders her

पूर्णिया पुलिस ने 11 मार्च से लापता 18 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मुख्य आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है,

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में 11 मार्च की रात से लापता 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस दोस्त पर युवती ने भरोसा किया, वही उसकी मौत का सौदागर निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर मक्के के खेत से बोरे में बंद युवती का शव बरामद किया गया। इस जघन्य अपराध ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस अब फरार अन्य सह-आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। 

लापता होने से शव मिलने तक का घटनाक्रम
पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक (SP) स्वीटी सहरावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवती के पिता ने 12 मार्च को स्थानीय थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, युवती 11 मार्च की रात 11 बजे से घर से लापता थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध सचिन कुमार को हिरासत में लिया, जिसके बाद परत दर परत सच्चाई सामने आती गई। 

मेले की सैर और फिर खूनी वारदात 
पूछताछ में आरोपी सचिन ने कुबूल किया कि वह पिछले कुछ महीनों से युवती के संपर्क में था। वारदात वाली रात सचिन, युवती और उसके तीन अन्य दोस्त एक स्थानीय मेले में घूमने गए थे। देर रात वे एक परिचित की चाय की दुकान पर रुके। वहां आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर अपने दोस्तों के साथ भी ऐसा करने का दबाव बनाया। युवती द्वारा कड़ा विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें- साबूदाने की आड़ में लाई जा रही 6 लाख की हेरोइन जब्त; 2 लोग गिरफ्तार; असम से बिहार तक फैला है नशे का जाल!

साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को एक बोरे में बांधा और पास के मक्के के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- नीतीश के सबसे करीबी रहे इस दिग्गज नेता ने थामा RLD का हाथ, मची सियासी हलचल

पुलिस की कार्रवाई और विशेष टीम का गठन
एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO, बैसी के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पहचान कर चुकी है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!