विभिन्न गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में "उमंग 2025" का भव्य शुभारंभ, जानिए क्या है इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jan, 2025 04:50 PM

grand launch of umang 2025 in various government engineering colleges

इस आयोजन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, क्यूबिक रेस, कैरम, स्लो साइक्लिंग जैसे खेल शामिल हैं। कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। खेल महोत्सव ने छात्रों...

पटना: शिवहर, नालंदा, खगड़िया समेत विभिन्न गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव उमंग 2025 की शुरुआत हो गई है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना और उनमें खेल भावना का विकास करना है। 

इस आयोजन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, क्यूबिक रेस, कैरम, स्लो साइक्लिंग जैसे खेल शामिल हैं। कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। खेल महोत्सव ने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा और टीम वर्क की भावना को प्रोत्साहित किया है। उमंग 2025 न केवल छात्रों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और मानसिक संतुलन को भी मजबूती देता है। 

खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें सिखाता है कि हार के बाद भी नई शुरुआत की संभावना होती है। चाहे वह क्रिकेट हो, बैडमिंटन हो या शतरंज, हर खेल हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन बनाए रखने का सबक देता है। खेल हमारे जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता लाते हैं। यह हमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की कला सिखाते हैं। उमंग 2025 एक ऐसा मंच है, जहां छात्र अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं और एक यादगार अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!