गुप्तेश्वर पांडे ने बताई VRS लेने की वजह, कहा- निष्पक्षता पर उठने लगे थे सवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Sep, 2020 11:20 AM

gupteshwar explained the reason for taking vrs

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे ने उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाने को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि पिछले 34 साल की पुलिस सेवा में किसी भी चुनाव के दौरान पक्षपात का आरोप नहीं लगा लेकिन इस बार...

बक्सर/पटनाः बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे ने उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाने को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि पिछले 34 साल की पुलिस सेवा में किसी भी चुनाव के दौरान पक्षपात का आरोप नहीं लगा लेकिन इस बार इस मुद्दे पर कई सवाल उठने लगे थे।

गुप्तेश्वर पांडेय ने बुधवार को मोबाइल फोन कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खबरें आ रही थी कि डीजीपी के पद से इस्तीफा देकर वह इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन खबरों से वह परेशान हो गए थे और उन्हें प्रतीत हो रहा था जैसे लोगों के दिमाग में यह भ्रांति घर कर गई है कि वह चुनाव में किसी दल विशेष को लाभ पहुंचाएंगे।

पूर्व डीजीपी ने कहा कि पिछले 34 सालों की पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई निष्पक्ष चुनाव कराए है। किसी भी चुनाव के दौरान उन पर किसी दल अथवा व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के आरोप नहीं लगे लेकिन अब उन्हें ऐसा लग रहा था कि इस चुनाव में उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं, जिसको लेकर वह बहुत परेशान थे इसीलिए उन्होंने वीआरएस ले लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!