औरंगाबाद से भाकपा माओवादी का कट्टर नक्सली गिरफ्तार, करीब एक दशक से था फरार

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jul, 2021 10:48 AM

hardcore naxalite of cpi maoist arrested from aurangabad

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर करीब एक दशक से फरार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हाडर्कोर नक्सली छोटू कहार उर्फ छोटू चंद्रवंशी उर्फ लव कुमार को नवीनगर थाने के चिरैली गांव स्थित उसके घर से...

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिला पुलिस ने करीब एक दशक से फरार कट्टर माओवादी छोटू कहार उर्फ छोटू चंद्रवंशी उर्फ लव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर करीब एक दशक से फरार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हाडर्कोर नक्सली छोटू कहार उर्फ छोटू चंद्रवंशी उर्फ लव कुमार को नवीनगर थाने के चिरैली गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सशस्त्र सीमा बल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद नक्सली को जेल भेज दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!