Bihar Politics: आज 2 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं गृह मंत्री Amit Shah, इस जिले से करेंगे चुनाव का शंखनाद

Edited By Harman, Updated: 29 Mar, 2025 08:24 AM

home minister amit shah is coming to bihar today on a 2 day visit

केंद्रीय गृह मंत्री आज यानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे और इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ समारोहों को संबोधित करेंगे।

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री आज यानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे और इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ समारोहों को संबोधित करेंगे। 

गृह मंत्री Amit Shah गोपालगंज में रैली को करेंगें संबोधित

शाह के इस दौरे के बारे में भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, "अमित शाह के शाम 7.45 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। वे पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। इसके बाद देर रात पार्टी कोर कमेटी की बैठक होगी।'' उन्होंने कहा, "रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे।" 

 CM नीतीश के साथ अमित शाह और NDA की बैठक

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "गोपालगंज से लौटने के बाद शाह राजग की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर जाएंगे, उसके बाद वह अपनी वापसी की उड़ान भरेंगे।" भाजपा के पूर्व अध्यक्ष का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है और इस बैठक में उनकी पार्टी भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद(यू) के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तथा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल होंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!