बिहार से धड़ल्ले से हो रहा जाली नोटों का अवैध कारोबार, 1.44 लाख की फेक करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Aug, 2024 02:19 PM

illegal trade of fake notes is going on in bihar

बिहार में जाली करेंसी की तस्करी जोरों पर हो रही है। इसी बाबत पूर्वी चंपारण पुलिस ने छौड़ादानो थाना क्षेत्र से जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मोतिहारी: बिहार में जाली करेंसी की तस्करी जोरों पर हो रही है। इसी बाबत पूर्वी चंपारण पुलिस ने छौड़ादानो थाना क्षेत्र से जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छौड़ादानो थाना क्षेत्र में एक तस्कर जाली नोटों की खेप के साथ आ रहा है। एसपी के निर्देश पर सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दी। छौड़ादानो रक्सौल नहर रोड में एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा ही था तभी पुलिस ने तस्कर को धराया। आरोपी तस्कर की पहचान आसिफ राज के रूप में की गई है।
 
साथ ही डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 1.44 लाख जाली व 10 हजार नगद रुपए जब्त किए हैं। गिरफ्तार तस्कर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार तस्कर पर पूर्व में भी दिल्ली स्पेशल सेल व रक्सौल में फेक करेंसी के मामले दर्ज है। पुलिस ने जाली नोट के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!