एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप: मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से भारत शुरू करेगा अपना अभियान, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

Edited By Harman, Updated: 17 Oct, 2024 11:06 AM

india will start its campaign with a match against malaysia

बिहार की धरती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर युवाओं के अंदर खासा उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं,भारतीय हॉकी टीम बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से शुरू होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में मलेशिया के...

पटना: बिहार की धरती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर युवाओं के अंदर खासा उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं,भारतीय हॉकी टीम बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से शुरू होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से अपने खेल का आगाज करेगी। 

क्या है मैच का शेड्यूल
बता दें कि राजगीर में स्टेडियम में 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 6 अंतरराष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी,जिसमें छह देश चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड और भारत की टीम भाग ले रही है। वहीं, भारतीय टीम 4 नवंबर को ही बिहार पहुंचेगी और राजगीर में खेल प्रैक्टिस शुरू करेगी। दूसरे देशों से आने वाली टीम 8 नवंबर को बिहार आएंगी। खिलाड़ियों के रुकने के लिए बोधगया में पांच सितारा होटल की व्यवस्था की गई है। बता दें कि इस चैंपियनशिप में दर्शकों के लिए निःशुल्क एंट्री की घोषणा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने की है। हॉकी मैदान में लगभग 3000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां हर दिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण भी होगा।

 भारत दो बार चैंपियनशिप जीत चुका है
गौरतलब हो कि चैंपियनशिप शुरू होने से पहले 14 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार ट्रॉफी टूर को हरी झंडी दिखाई। ट्रॉफी महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल भी रवाना होगी। 20 अक्टूबर से लेकर 9 नवंबर तक ट्रॉफी को बिहार के जिलों में घुमाया जाएगा। ट्रॉफी गौरव यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना। ज्ञात हो कि इंटरनेशनल महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत 2010 से हुई थी, जिसमें भारत दो बार चैंपियन रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016 में टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था और पिछले साल रांची में फाइनल में जापान को हराकर चैंपियन बनी थी। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!