महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, भिक्षुओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Edited By Harman, Updated: 14 Nov, 2024 11:41 AM

indian women s hockey team arrived to offer prayers at mahabodhi temple

भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को बोधगया में महाबोधि महाविहार मंदिर में पहुंचे, जहां टीम ने भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान महाबोधि मंदिर पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने टीमों का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही...

गया: भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को बोधगया में महाबोधि महाविहार मंदिर में पहुंचे, जहां टीम ने भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान महाबोधि मंदिर पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट व अन्य लोग भी दर्शन करने पहुंचे।

बता दें कि यात्रा के दौरान, खिलाड़ियों ने भगवान बुद्ध को फूल और धूप अर्पित की। बोधगया में पवित्र महाबोधि महाविहार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यहां के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान, प्रत्येक टीम के सदस्य को सम्मान  के रूप में ज्ञान और शांति का प्रतीक एक स्मारिका बोधि पत्ता व पारंपरिक स्कार्फ भेंट किए।

गौरतलब है कि बिहार के राजगीर के हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है। इसमें विभिन्न देशों की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही है। वहीं सभी देशों के खिलाड़ियों का बोधगया में ही ठहरने का प्रबंध किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!