ट्रेन में चड्डी-बनियान पहन JDU MLA ने किया बड़ा कांड, लोगों ने जताई आपत्ति तो करने लगे गाली-गलौज

Edited By Nitika, Updated: 03 Sep, 2021 01:04 PM

अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार जदयू विधायक तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में अंडरगारमेंट्स में सफर करते दिखाई दिए।

 

पटनाः अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार जदयू विधायक तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में अंडरगारमेंट्स में सफर करते दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार, जदयू विधायक गुरुवार को राजेन्द्र नगर (पटना) से नई दिल्ली को जाने वाली 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गोपाल मंडल यात्रा कर रहे थे। उसी कोच में जहानाबाद के रहने वाले प्रहलाद पासवान अपने परिवार के साथ नई दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने जदयू विधायक को कपड़े उतारकर चड्ढी-बनियान में घूमते देखा। वह चड्ढी-बनियान में टॉयलेट गए थे, जिसके बाद प्रहलाद ने आपत्ति जताई और महिला यात्री साथ में होने की बात कही।

वहीं विधायक प्रहलाद की बात को मानने की जगह उन पर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पूरे कोच में हंगामा होने लगा। इसके बाद वहां मौजूद आरपीएफ की टीम ने मामले को शांत करवाने का प्रयास किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!