कटिहारः नौका पलटने से लापता हुए 7 लोगों के शव बरामद, तीन लोगों ने तैरकर बचा ली थी जान

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Oct, 2022 04:29 PM

katihar boat accident 7 dead bodies recovered

कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा के मुताबिक काम से लौट रहे 10 खेतिहर मजदूरों को ले जा रही नौका शनिवार को गंगा और बरंडी नदी के संगम पर पलट गई। नाव में किसान, मजदूर और कुछ के बच्चे सवार थे। जिलाधिकारी ने बताया कि तीन व्यक्ति तैरकर सुरक्षित निकल गए,...

कटिहारः बिहार के कटिहार जिले में हुए नाव हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दरअसल, शनिवार को गंगा और उसकी एक सहायक नदी के संगम पर एक नौका पलटने से 10 लोग डूब गए, जिनमें से तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी। वहीं लापता हुए बाकी 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

3 लोगों ने तैरकर बचा ली थी अपनी जान
कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा के मुताबिक काम से लौट रहे 10 खेतिहर मजदूरों को ले जा रही नौका शनिवार को गंगा और बरंडी नदी के संगम पर पलट गई। नाव में किसान, मजदूर और कुछ के बच्चे सवार थे। जिलाधिकारी ने बताया कि तीन व्यक्ति तैरकर सुरक्षित निकल गए, लेकिन शेष सात लापता हो गए। नाव पलटने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों की मदद से रात भर चलाए गए तलाशी अभियान के बाद सातों लोगों के शव निकाले गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। 

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वालों में 42 वर्षीय कुंती देवी, 19 वर्षीय रूबी कुमारी, 19 वर्षीय बबिता, 51 वर्षीय दुखन पासवान, 16 वर्षीय रुचि कुमारी, 14 वर्षीय विकास कुमार उर्फ करकू, 6 वर्षीय शकील आलम शामिल हैं।

सीएम नीतीश ने जताया शोक
सभी मृतक ब्रांडी नदी के किनारे बसे पासवान टोला के रहने वाले थे और धान की फसल काटकर घर की ओर जा रहे थे। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक व्यक्ति के परिजन को चार-चार लाख रुपएकी अनुग्रह राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!