Edited By Harman, Updated: 08 Apr, 2026 09:27 AM

बिहार के कटिहार जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ एक खौफनाक हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों के चिराग बुझा दिए। यहां बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इस घटना में तीनों युवकों की जान चली गई।
Bihar Road Accident : बिहार के कटिहार जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ एक खौफनाक हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों के चिराग बुझा दिए। यहां बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इस घटना में तीनों युवकों की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के 131ए फोरलेन के रोजितपुर के पास हुआ। मृतक की पहचान राहुल उरांव, राजीव उरांव और निकेश उरांव के रुप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सड़क हादसे के बाद महियारपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव और शोक का माहौल है।