शराबबंदी वाले बिहार में CM आवास के पास मिली शराब की खाली बोतलें, प्रशासन में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 23 May, 2026 10:43 AM

empty liquor bottles found near cm s residence in bihar

अधिकारियों के अनुसार, शराब की खाली बोतलें एक बैग में पेड़ के नीचे मिलीं। यह स्थान ऐसे इलाके में है जहां कई मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों के सरकारी आवास स्थित हैं। मुख्यमंत्री आवास भी इसी स्थान के निकट है, जहां से ये खाली बोतलें बरामद की गई हैं।

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के अति सुरक्षित माने जाने वाले एक इलाके से पुलिस ने शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है और राज्य में शराब की बिक्री तथा सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। 

पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
अधिकारियों के अनुसार, शराब की खाली बोतलें एक बैग में पेड़ के नीचे मिलीं। यह स्थान ऐसे इलाके में है जहां कई मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों के सरकारी आवास स्थित हैं। मुख्यमंत्री आवास भी इसी स्थान के निकट है, जहां से ये खाली बोतलें बरामद की गई हैं। पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने कहा, ''हां, उच्च सुरक्षा क्षेत्र में स्थित एक स्थान से शराब की कुछ खाली बोतलें बरामद की गई हैं। जांचकर्ताओं ने मौके से खाली बोतलें जब्त कर ली हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।'' 

हाल में पटना सचिवालय परिसर के भीतर एक कूड़ेदान से भी शराब की दो खाली बोतलें मिली थीं, जिसके बाद हलचल मच गई थी। पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!