खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: STF–DIU–Police की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Dec, 2025 06:00 PM

khagaria crime news

खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस, DIU और STF की संयुक्त टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Khagaria Crime News: खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस, DIU और STF की संयुक्त टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर चलाई गई विशेष छापामारी अभियान का हिस्सा थी।

मथार बहियार में मिनी गन फैक्ट्री पर धावा

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार बहियार, गंगा नदी के पास पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। मौके से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 169/25 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की सूची

  • मो. तबरेज उर्फ तम्मों (40 वर्ष) — पिता: मो. मुस्ताक, साकिन: मिर्जापुर वरदह, थाना मुफ्फसिल, जिला मुंगेर
  • मो. रिंकू उर्फ फैयाज (32 वर्ष) — पिता: मो. मुस्ताक, साकिन: मिर्जापुर वरदह, जिला मुंगेर
  • मो. आफताब आलम (42 वर्ष) — पिता: स्व. मो. इस्लाम, साकिन: मिर्जापुर वरदह, जिला मुंगेर
  • मो. वसीम (35 वर्ष) — पिता: स्व. मो. नियाजू, साकिन: मिर्जापुर वरदह, जिला मुंगेर
  • उमेश कुमार यादव (20 वर्ष) — पिता: गणपत यादव, साकिन: तौफिर वार्ड-09, जिला मुंगेर

पुलिस गिरफ्तारी के बाद इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

PunjabKesari

छापेमारी के दौरान निम्नलिखित अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए गए:

  • देशी पिस्टल – 04
  • देशी कट्टा – 01
  • खाली मैगजीन – 10
  • साइकिल फोक – 08
  • बेस मशीन – 06
  • ड्रील मशीन – 02
  • बाइस – 02
  • रेती – 25
  • हेक्सा ब्लेड – 09
  • हथौड़ा – 02
  • वर्मा (ड्रिल उपकरण) – 15
  • अन्य लोहे के उपकरण

जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस

मामला मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 169/25 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 26 और 35 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर अन्य अभियुक्तों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

छापेमारी टीम

  • अमरजीन प्रताप सिंह, पु.अ.नि. सह थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना
  • पंकज कुमार, स.अ.नि., मुफ्फसिल थाना
  • DIU खगड़िया टीम
  • STF (SOG-01), पटना
  • Arms Cell SWAT-04 टीम

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!