Bihar Police Constable PET 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, इस तारीख से डाउनलोड करें

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Nov, 2025 06:25 PM

bihar police constable pet 2025

Bihar Police Constable Bharti 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव खत्म होने के बाद अब बिहार पुलिस और संबंधित विभागों में कुल 25,847 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है।

Bihar Police Constable Bharti 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव खत्म होने के बाद अब बिहार पुलिस और संबंधित विभागों में कुल 25,847 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा 19,838 कांस्टेबल पदों का है, जिनके लिए लिखित परीक्षा पहले ही हो चुकी है और अब फिजिकल टेस्ट की बारी आ चुकी है।

15 दिसंबर 2025 से शुरू होगा PET 

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि Physical Efficiency Test (PET) की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। PET पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में आयोजित होगा। PET Date, Time & Center की विस्तृत जानकारी 25 नवंबर 2025 से ऑनलाइन जारी होगी।

एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड होंगे

  • PET Admit Card केवल ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • कई उम्मीदवारों के लिए सुविधा देते हुए बोर्ड ने 12–13 दिसंबर को कार्यालय से एडमिट कार्ड प्राप्त करने का विकल्प भी दिया है।
  • PET के दिन ही Document Verification (DV) भी होगा, अलग से कोई तिथि नहीं मिलेगी।
  • Constable Recruitment 2025: 16.73 लाख आवेदन, 99,690 PET के लिए चयनित
  • मार्च 2025 में जारी इस भर्ती में रिकॉर्ड तोड़ 16.73 लाख आवेदन आए।
  • जुलाई–अगस्त 2025 में हुई लिखित परीक्षा में 13.30 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए।
  • लिखित परीक्षा में सफल 99,690 कैंडिडेट्स अब PET में भाग लेंगे।

यानी अब सिलेक्शन का असली गेमचेंजर PET ही होगा— दौड़, हाई जंप और शॉट पुट के बिना चयन संभव नहीं।

PET में मुख्य गतिविधियां:

  • 1.6 किलोमीटर दौड़
  • हाई जंप
  • शॉट पुट

इन्हीं के आधार पर मेरिट फाइनल होगी। DV भी उसी समय होगा।

कक्षपाल, मद्य निषेध सिपाही और अन्य पदों की भर्ती भी ट्रैक पर

  • कुल 4,128 पदों पर भर्ती के आवेदन की जांच जारी है। इनमें शामिल हैं:
  • कक्षपाल: 2417
  • मद्य निषेध सिपाही: 1603
  • चलंत दस्ता सिपाही: 108

लिखित परीक्षा के बाद 5 गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा। Ex-Servicemen और Home Guard कोटे वालों का चयन केवल लिखित के आधार पर होगा।

दरोगा (SI) भर्ती 2025 का अपडेट

1,799 पदों पर SI भर्ती के लिए BPSSC जल्द ही Prelims और Mains का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। चुनाव के कारण रुकी प्रक्रिया अब तेज होने जा रही है और नोटिफिकेशन किसी भी दिन जारी हो सकता है।

अन्य विभागों की परीक्षाएं भी दिसंबर में

  • परिवहन विभाग: प्रवर्तन अवर निरीक्षक (EI) – 33 पद
  • परीक्षा: 14 दिसंबर 2025, दो शिफ्ट
  • Admit Card: 19 नवंबर से

सहायक जेल अधीक्षक (Ex-Servicemen) – 25 पद

  • परीक्षा: 7 दिसंबर 2025, 11 AM–1 PM
  • वन रेंज ऑफिसर – 24 पद
  • इंटरव्यू: 19–21 नवंबर 2025

PET Schedule ऐसे चेक करें 

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें – csbc.bihar.gov.in
  • Bihar Police सेक्शन में जाएं
  • PET Schedule / Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  • Registration No. + DOB दर्ज करें
  • आपकी PET Date, Time & Center स्क्रीन पर दिख जाएंगे

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

  • PET की तैयारी तुरंत शुरू कर दें
  • Regularly चेक करते रहें:
  • csbc.bih.nic.in
  •  bpssc.bih.nic.in
  • DV के सभी दस्तावेज तैयार रखें
  • रनिंग, हाई जंप और शॉट पुट की दैनिक प्रैक्टिस करें

कुल 25,847 पदों की यह बंपर भर्ती नए साल में बिहार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!