Edited By Nitika, Updated: 09 Jun, 2021 07:01 PM
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यशस्वी बताया है। साथ ही सीएम से बिरसा मुंडा की पड़पोती के लिए मदद की गुहार भी लगाई है।
पटना/रांचीः रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यशस्वी बताया है। साथ ही सीएम से बिरसा मुंडा की पड़पोती के लिए मदद की गुहार भी लगाई है।
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि आज पूरा राष्ट्र बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग करते हुए उनकी शहादत को याद कर रहा है। ऐसे समय में भगवान बिरसा की पड़पोती के सड़क के फुटपाथ पर बैठ कर सब्जी बेचने की खबर अच्छी नहीं लगती। यह समाचार मन को विचलित कर रहा है। वहीं रालोसपा अध्यक्ष ने हेमंत से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।
बता दें कि जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा का आज 121वां शहादत दिवस है। देश की आजादी में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए सिर्फ साढ़े 24 साल की उम्र में उन्हें रांची जेल में ही जहर देकर मार डाला गया। इस मौके पर बिरसा मुंडा की पड़पोती ने हेमंत सोरेन के नाम एक खुला पत्र लिखा है।