कैमूर में बाइक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2022 12:22 PM

large quantity of foreign liquor laden on bike recovered in kaimur

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात सूचना के आधार पर बक्सर-मोहनिया पथ पर पजरांव पुल के निकट एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी बोरी से 168 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद बाइक सवार तस्कर को...

भभुआः बिहार के कैमूर जिले मे नुआंव थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात सूचना के आधार पर बक्सर-मोहनिया पथ पर पजरांव पुल के निकट एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी बोरी से 168 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामपुर गांव निवासी सिन्धु चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!