Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jan, 2024 03:31 PM

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई हैं। इसे लेकर गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट
अधिसूचना के मुताबिक, जिन आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है, उनमें सुनील कुमार, राकेश राठी, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि एडीजी सुरक्षा सुनील कुमार को एडीजी विशेष शाखा बनाया गया है। पटना के आईजी राकेश राठी अब पुलिस मुख्यालय आईजी होंगे, जबकि पुलिस मुख्यालय आईजी विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी गरिमा मलिक को पटना क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, इसके अलावा सीनियर आईपीएस विकास बर्मन को सारण प्रक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार को कोसी क्षेत्र का डीआईजी, विकास कुमार को पूर्णिया क्षेत्र का डीआईजी, राशिद जमां को बेगूसराय का डीआईजी और बाबूराम को दरभंगा का डीआईजी बनाया गया है।