जमुई में छापेमारी के दौरान जंगल से भारी मात्रा में बरामद हुई शराब

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Dec, 2020 03:58 PM

liquor recovered in large quantity from forest during raids in jamui

बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले चरकापत्थर थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार तड़के जंगल से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि चरकापत्थर जंगल में नक्सली हथियार के साथ छुपे हुए हैं।

 

जमुईः बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले चरकापत्थर थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार तड़के जंगल से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि चरकापत्थर जंगल में नक्सली हथियार के साथ छुपे हुए हैं।

इसी सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर जंगल में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं गोरखा बटालियन के साथ स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 1057 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि मौके से शराब माफिया का हिसाब किताब से संबंधित एक डायरी भी मिली है, जिस पर योगेंद्र यादव, पिता राधे यादव गांव दरिमा, थाना खैरा, जिला जमुई लिखा हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!