मांझी आवास पर 'लिट्टी विद मांझी' कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल आरिफ और CM नीतीश ने की शिरकत

Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2025 11:02 AM

litti with manjhi program organized at manjhi residence

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को लिट्टी विद मांझी पार्टी में शिरकत की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर रविवार को लिट्टी विद मांझी पार्टी का आयोजन किया गया।...

Bihar News: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को लिट्टी विद मांझी पार्टी में शिरकत की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर रविवार को लिट्टी विद मांझी पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की गरिमामई उपस्थिति हुई। इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने बिहार की जनता के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

PunjabKesari

 

बिहार के उज्जवल भविष्य को लेकर हुई चर्चा

कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रेम और सछ्वाव पूर्वक आपस में मिलकर काम करने और उपस्थित सम्मानित नेताओं ने आपस में बिहार के भविष्य पर बात की। लिट्टी विद मांझी के कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,मंत्री रत्नेश सदा,विजय चौधरी,जनक राम, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, विधायकगण, पार्षदगण एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई सम्मानित नेताओं की गरिमामायी उपस्थिति हुई। सभी लोगों ने लिट्टी विद मांझी पार्टी का भरपूर आनंद लिया और बिहार के राजनीतिक भविष्य पर चर्चाएं की।

PunjabKesari

       

NDA से 20 से ज्यादा सीटों की मांग

बता दें कि इससे पहले जहानाबाद के घोसी में हम पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महासम्मेलन के मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए से 20  से ज्यादा सीटों की मांग कर दी है। उन्होंने कहा, हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ़ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।"


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!