जीतनराम मांझी ने राम को भगवान मानने से किया इनकार, कहा- रावण के साथ हुआ अन्याय

Edited By Nitika, Updated: 17 Mar, 2023 02:16 PM

manjhi refused to accept ram as god

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर भगवान राम को लेकर विवादित बयान दियाहै। मांझी ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए उन्हें भगवान मानने से इनकार किया है। उन्होंने रावण को प्रभु श्रीराम से महान बताया है।

 

 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर भगवान राम को लेकर विवादित बयान दियाहै। मांझी ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए उन्हें भगवान मानने से इनकार किया है। उन्होंने रावण को प्रभु श्रीराम से महान बताया है।

जीतनराम मांझी पूजा-पाठ में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने हिंदू धर्म को खराब बताया है। उन्होंने राम को भगवान मानने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि राम से ज्यादा महान और विद्वान रावण थे। रावण के साथ अन्याय किया गया है। पूर्व सीएम ने भगवान राम को काल्पनिक बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है।

वहीं मांझी ने सत्यनारायण पूजा पर भी सवाल उठाए हैं। बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा किया था और उन्हें वाल्मीकि और तुलसीदास के एक काव्य का पात्र बताया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!