मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, 6 लोग गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद

Edited By Nitika, Updated: 26 Aug, 2024 12:41 PM

mini gun factory exposed in munger 6 people arrested

बिहार के मुंगेर में  एसटीएफ और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

मुंगेरः बिहार के मुंगेर में  एसटीएफ और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, घटना मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरजुआ तौफिर दियारा की है। इस मामले में डीएसपी अभिषेक ने मुफस्सिल थाना परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरजुआ तौफिर दियारा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियार बनाए जा रहे है। इस सूचना के बाद एसटीएफ और पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी पर गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही डीएसपी अभिषेक बताया ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कुछ लोगों का आपराधिक इतिहास है।

वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो देसी, चार जिंदा कारतूस, 12 खोखा, 6 बेस मशीन, 7 पिस अर्द्धनिर्मित देसी कट्टा की बॉडी, पांच पिस बैरल, तीन पिस ट्रिगर और एक हैंड ड्रिल मशीन के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार जब्त किया है। बता दें कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुबोध यादव, बेचो यादव, बटोरन यादव, सर्वेश यादव, रूकेश यादव और मिट्ठू यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई। जिससे पता चला कि इस अवैध हथियार निर्माण गिरोह का सरगना सुबोध यादव है, जिसके संरक्षण में अवैध हथियार निर्माण का काम होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!