पहले ट्रेन में नशा सुंघाया फिर रेड लाइट एरिया पहुंचाया...... हैरान कर देगा मामला; पुलिस ने इस जिले से ऐसे किया बरामद

Edited By Harman, Updated: 05 May, 2025 01:20 PM

missing girl from haryana police found in red light area of araria

बिहार के अररिया से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आए। दरअसल कुछ अज्ञात लोगों ने लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर अगवा कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए लड़की को फारबिसगंज रेड लाइट एरिया से बरामद किया।

Bihar Crime News: बिहार के अररिया से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आए। दरअसल कुछ अज्ञात लोगों ने लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर अगवा कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए लड़की को फारबिसगंज रेड लाइट एरिया से बरामद किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया लड़की को हरियाणा में ट्रेन में नशा सुंघाकर बेहोश किया। जिसके बाद उसे बिहार लाया गया। बिहार में लड़की को किशनगंज, सहरसा,सुपौल सहित कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखा। जिसके बाद उसे फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया में छिपाया गया। पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को फारबिसगंज रेफरल रोड, रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर-3 से बरामद किया। पुलिस ने लड़की की बरामदगी के बाद उसका मेडिकल टेस्ट करवाया। साथ ही कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए।

वहीं थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने मामले को लेकर फारबिसगंज थाने में कांड संख्या 218/25 दर्ज कराया है। धारा 111, 98, 99, 70(1), 115(2), 109, 124(1), 3(5) बीएनएस और आईटीपीए एक्ट की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध देह व्यापार का धंधे करने वाले गिरोह के सदस्यों के द्वारा लड़कियों को धोखे से किडनैप किया जाता है। अगवा कर लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल देते हैं। लड़कियों का शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया जाता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!