मुकेश सहनी का संजय जायसवाल पर पलटवार- जिनके घर खुद शीशे के होते हैं वह दूसरे पर पत्थर नहीं चलाते

Edited By Nitika, Updated: 11 Nov, 2022 05:47 PM

mukesh sahani counterattack at sanjay jaiswal

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पलटवार किया है।

 

पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं, वह दूसरे पर पत्थर नहीं चलाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में आकर समाजसेवा करना खोखा बटोरना है, तो यह गलती मैं अपने समाज की तरक्की के लिए बार-बार करूंगा। 

सहनी ने सवालिया लहजे में कही ये बात
मुकेश सहनी ने हालांकि सवालिया लहजे में कहा कि आखिर संजय जायसवाल को यह भी बताना चाहिए कि वे चिकित्सक का पेशा छोड़कर पहले राजद में और अब भाजपा में क्यों आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि आखिर एनडीए के साथी उन्हें छोड़कर क्यों चले जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए निशाने पर लेते हुए कहा कि कभी चिराग जी कभी ओवैसी जी और कभी बसपा के बैसाखी के सहारे चुनाव लड़ने वाले दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं तो हंसी आती है।

वीआईपी प्रमुख ने भाजपा को दी ये चुनौती
वीआईपी प्रमुख ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा पैसा देकर विधायक खरीद सकती हैं, लेकिन अभी तक वो टकसाल नहीं बना जो ’सन ऑफ मल्लाह’ को खरीद सकता हैं और ये सच आप और आपके आका सब जानते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले, लेकिन कुढ़नी विधानसभा में जरूर धूल चटाऊंगा।

सहनी ने भाजपा पर साधा निशाना
सहनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आखिर कुढ़नी में वीआईपी के प्रत्याशी उतारने से इतना डर क्यों रही है। उन्होंने कहा कि आप राजनीतिक दलों ने नाव चलाने वाला समझकर अब तक मल्लाहों-निषादों को ठगा था, उनके विकास के लिए ही मुंबई की आराम की जिंदगी छोड़कर बिहार में सेवा करने पहुंचे हैं। अब आपको परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहने के बावजूद भाजपा ने उनके चार विधायकों को तोड़ा और अगर वहां भाजपा होती तो सरकार में रहने के लिए हर समझौता कर लेती, लेकिन भाजपा को मालूम होना चाहिए वीआईपी की प्राथमिकता ही सत्ता नहीं संघर्ष है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि वीआईपी को एनडीए में जाने के लिए भाजपा ने कितना खोखा दिए थे?

सहनी ने भाजपा को दी नसीहत
मुकेश सहनी ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि आपने जिस तरह राजनीति में पैसा का खेल खेल रहे हैं, वह आपको मुबारक हो। वीआईपी गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकार की लड़ाई लड़ने आई है और यही पार्टी की प्राथमिकता भी है।

जायसवाल ने सहनी पर बोला था हमला
बता दें कि संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुकेश सहनी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि नेता जी ने कुढ़नी से चुनाव लड़ने की घोषणा की। फिर मामला को सेटल करा लिया। अब वह सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ सहयोग करेंगे। मैंने पहले ही कहा था कि इतने दूर से नेताजी पैसा लगाकर पैसा कमाने ही तो आए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!