Edited By Harman, Updated: 19 Apr, 2025 02:11 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर से दो लोगों की जान चली गई। दरअसल यहां कांटी थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार में चल रहे चार वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए।
Muzaffarpur Road Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर से दो लोगों की जान चली गई। दरअसल यहां कांटी थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार में चल रहे चार वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज पर दो बाइक, एक कार और एक ट्रक की आपस में जोरदार भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां मौजूद लोग मंजर देख दहल उठे। घटनास्थल पर ही दो लोगों की जान चली गई। घटना में जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।