VIDEO: गोलियों की गूंज से थर्राया नवगछिया, अपराधियों ने गोली मारकर की दादा-पोते की हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jan, 2023 06:24 PM

#Bhagalpur # Naugachia #Firing #Doublemurder #DoubleMurderInNaugachhia नवगछिया एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा उठा है, जहां बीते कई महीनों से पुलिस जिला नवगछिया शांत था। वहां अब फिर अपराधी बेलगाम हुए और डबल मर्डर की घटना को अंजाम दे दिया।...

भागलपुर: नवगछिया एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा उठा है, जहां बीते कई महीनों से पुलिस जिला नवगछिया शांत था। वहां अब फिर अपराधी बेलगाम हुए और डबल मर्डर की घटना को अंजाम दे दिया। मामला नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला की है, जहां सोये अवस्था में देर रात अपराधियों ने दशरथ राय और उनके पोते सात वर्षीय मासूम कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी। रात में परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी सुबह जब परिजन उन्हें जगाने गए तो दोनों को खून से लथपथ देखा इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!