नीतीश कुमार का दावा- NDA गठबंधन देश में 400 सीटों पर जीतेगा चुनाव, बिहार की सभी 40 सीटों पर होगा कब्जा

Edited By Nitika, Updated: 29 May, 2024 08:43 AM

nitish claim regarding lok sabha elections

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) देश में 400 सीट जीतेगा और बिहार की सभी 40 सीटों पर उसका कब्जा होगा।

 

राजगीरः बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) देश में 400 सीट जीतेगा और बिहार की सभी 40 सीटों पर उसका कब्जा होगा।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा जिले के अस्थावां के वेनार में जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वहीं, रोड शो के जरिए उन्होंने लोगों से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि यादव को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं पूरे बिहार को अपना परिवार मानता हूं और इसी को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में विकास करने का काम किया। देश में राजग गठबंधन 400 सीटों पर चुनाव जीतेगा और बिहार की सभी 40 सीट पर राजग का कब्जा होगा। उल्लेखनीय है कि बिहार में नालंदा संसदीय सीट पर सातवें एवं अंतिम चरण के तहत 01 जून को चुनाव होगा।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!