नागालैंड में बिहार के 4 मजदूरों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख, मुआवजा देने का ऐलान

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2022 10:15 AM

nitish condoles the death of four laborers of bihar in dimapur road accident

नीतीश कुमार ने घटना को काफी दुखद बताते हुए मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने हर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के रहने वाले चार मजदूरों की नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में हुई मौत पर मर्माहत हैं।

नीतीश कुमार ने घटना को काफी दुखद बताते हुए मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने हर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!