पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय और पूर्व विधान पार्षद असलम आजाद के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2022 10:38 AM

nitish condoles the death of yogendra pandey and aslam azad

नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. पांडेय एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. पांडेय का अंतिम...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय और विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो. असलम आजाद के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. पांडेय एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. पांडेय का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सीएम नीतीश ने कहा कि स्व. असलम आजाद एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!