Edited By Ramanjot, Updated: 03 Aug, 2026 04:53 PM

जनसुराज के उम्मीदवार ने कहा कि यह संदेश बांकीपुर की जनता ने दिया है... मैं उन लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने वोट दिया,
Prashant Kishor News: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त कायम रखने में सफल रहे हैं। अंतिम परिणाम घोषित होने से प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी अच्छे व्यक्ति को नेता बनाना चाहिए।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "यह बांकीपुर की जनता की जीत है। यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं है। यह चुनाव BJP के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने का है कि वे किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। जनता ने आपके 202 विधायक चुने हैं, बिहार की कमान किसी अपराधी या संदिग्ध आचरण या चरित्र वाले व्यक्ति को न सौंपें। अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी। किसी अच्छे व्यक्ति को नेता बनाएं ताकि बिहार में शिक्षा और रोजगार भी मिल सके। ताकि बिहार के बच्चों को मजदूरी के काम के लिए बाहर न जाना पड़े।
"बिहार को अच्छी लीडरशिप मिलनी चाहिए"
जनसुराज के उम्मीदवार ने कहा कि यह संदेश बांकीपुर की जनता ने दिया है... मैं उन लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने वोट दिया, और जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनसे बस इतना ही कहूंगा कि हम और कड़ी मेहनत करेंगे और आपका भरोसा जीतने की कोशिश करेंगे। बिहार को अच्छी लीडरशिप मिलनी चाहिए, बिहार में सुधार होना चाहिए..."