एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की सरेराह हत्या, बदमाशों ने कार रोककर मारी गोली; पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2026 01:22 PM

executive officer shot dead in broad daylight

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार रात अपने वाहन से डिहरी से सोन नहर के सेवा पथ के रास्ते पटना जा रहे थे,

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार की रात रोहतास जिले के डिहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सरेराह हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। 

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार रात अपने वाहन से डिहरी से सोन नहर के सेवा पथ के रास्ते पटना जा रहे थे, तभी रास्ते में धनौती पुल के पास सशस्त्र अपराधियों ने वाहन को रोककर उन्हें गोली मार दी। घायल पदाधिकारी को इलाज के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकत्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!